पर्यावरण

मच्छरों के प्रकोप को कम करने केमिकल्स का छिड़काव

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तेज गर्मी पड़ने के साथ-साथ मच्छरों की भरमार भी बहुत अधिक हो गई है जिसके कारण लोगों को मच्छर मार अगरबत्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि स्वास्थ्य विभाग केमिकल्स युक्त मच्छरदानियों का वितरण कर चुकी है लेकिन तेज गर्मी के कारण लोग मच्छरदानियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं और मच्छरों के प्रकोप से परेशान हो रहे हैं उनकी परेशानी और अस्पताल में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी के निर्देश पर सीएमओ कृष्णकांत शर्मा द्वारा शहर में नाले और नालियों में केमिकल्स का छिड़काव कराया जा रहा है जिससे कि मच्छरों की प्रजनन क्षमता को रोका जा सके और लोगों को मच्छरों के प्रकोप से निजात मिल सके।

Related Articles

Back to top button