श्रीराम महायज्ञ का आयोजन बड़े हनुमान मंदिर ग्राम हरदुआ कला में

श्रीराम जन्मोत्सव एवं बाल लीला का आयोजन
ब्यूरो चीफ ; मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा ग्राम पंचायत हरदुआ कला में 1 मार्च से 10 मार्च 2025 तक हो रहे श्रीराम महायज्ञ का आयोजन बड़े हनुमान जी मंदिर ग्राम हरदुआ कला में विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ की गई। प्रखंड परमेश्वर की असीम कृपा एवं पूज्य गुरुदेव जी के आशीवार्द से ग्राम पंचायत हरदुआ कला में श्री श्री 1008 श्री बनवारीदास जी महाराज के परम सानिध्य एवं कथा प्रवक्ता आचार्य श्री सिया बल्लभदास वेदांती महाराज अयोध्याधाम के मुखारविंद से श्रीराम महायज्ञ का भाव आयोजन किया गया है। यह श्रीराम महायज्ञ 1 मार्च से लेकर 10 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। 1 मार्च शनिवार को कलश यात्रा एवं बैठकी का आयोजन। 2 मार्च रविवार श्री राम कथा महामात्य। 3 मार्च सोमवार नाम वंदना एवं भारद्वाज संवाद । 4 मार्च मंगलवार सती मोह, शिव पार्वती विवाह ,नारद मोह। 5 मार्च बुधवार श्री राम जन्मोत्सव एवं बाल लीला। 6 मार्च गुरुवार विश्व मित्र आगमन ताड़का वध । 7 मार्च शुक्रवार श्रीराम जानकी विवाह । 8 मार्च शनिवार राम बनवास केवट प्रसंग एवं राम भरत मिलाप । 9 मार्च रविवार शबरी प्रसंग, श्रीराम राज्याभिषेक । 10 मार्च 2025 दिन सोमवार यज्ञ पूर्णहुती, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा । कथा समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की जा रही है। इस कथा में प्रेरणा श्रोत श्री श्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज । कथा वाचक श्रीमंत आचार्य श्री सिया बल्लभ दास वेदांती जी महाराज अयोध्या धाम । यज्ञ आचार्य पंडित केशव तिवारी जी के उपस्थित में की जा रही है । प्रतिदिन ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर श्री राम महायज्ञ का रस पान कर रहे हैं। आयोजक समिति ने सभी भक्त श्रद्धालुओं को श्रीराम महायज्ञ एवं कथा का लाभ ग्रहण करने का आग्रह किया है।



