धार्मिक
हनुमान मंदिर में महाकाली की प्रतिमा स्थापित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । चैत्र नवरात्रि पर्व पर न्यू बस स्टैंड स्थित सप्ताहिक हाट बाजार के पास हनुमान मंदिर मे बाला जी महाकाली उत्सव समिति के द्वारा हनुमान मंदिर में माता महाकाली की प्रतिमा स्थापना पुरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर माता महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई । उमरियापान के आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । गौरतलब है कि इस वर्ष पहली बार न्यू बस स्टैंड स्थित चैत्र नवरात्र के उपाल्श्रय में माता महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई । जिसमे सुबह शाम आरती में महिलाओं एवं पुरुष की संख्या अधिक देखी जा रही है । पूरे नगर से महाकाली के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है ।



