ITI की फर्स्ट फ्लोर से गिरी छात्रा, जिला अस्पताल में भर्ती

साथी स्टूडेंट बोले- नींद आने का कारण हादसा हुआ
रायसेन । शुक्रवार को रायसेन जिला मुख्यालय की शासकीय आईटीआई की फ़ास्ट फ्लोर से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को उसके साथी स्टूडेंट और शिक्षकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया यहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगावली निवासी टीना वंशकार का शुक्रवार की सुबह सरकारी आईटीआई में एग्जाम था इसी दौरान छात्रा टीना फर्स्ट फ्लोर की गैलरी में पढ़ाई कर रही थी। उसका अचानक गैलरी की दीवार से हाथ फिसल गया और छात्रा अनबैलेंस होकर नीचे गिर गई जिससे उसकी कमर में चोट लगी है।
छात्रा को आईटीआई के शिक्षक और कुछ छात्र जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड़ ने बताया कि सरकारी आईटीआई से एक छात्रा गिरने से चोटिल हुई थी। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उसका उपचार जारी है। छात्रा को चिकित्सक के सुपर विजन में रखा गया है। छात्रा की हालत अभी सामान्य है। छात्रा के साथी स्टूडेंट ने बताया कि छात्रा को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है।



