मध्य प्रदेश

ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक संघ कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ई अटेंडेंस योजना को एक साथ समस्त शासकीय कर्मचारियों के लिए लागू करने की मांग को लेकर राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के शिक्षक कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार को शाम 4:30 बजे कलेक्ट्रेट जबलपुर में ज्ञापन सौंपेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने मृगांचल एक्सप्रेस को बताया कि इससे पूर्व ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया था। संघ के दूसरे चरण में आज जिला स्तर पर ज्ञापन सोपा जाएगा। संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने जिले के समस्त शिक्षकों से शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट जबलपुर पहुंचने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button