मध्य प्रदेश

चार दिन बाद मिला युवक का शव, परिजनों ने किया हाइवे पर चक्काजाम

एडिशनल एसपी और एसडीएम के द्वारा समझाइस देने के बाद खुला चक्काजाम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह‌। अभाना के युवक का चार दिन बाद शव मिलने के बाद गुस्साए परिजन दमोह-जबलपुर नेशनल हाईवे पर अभाना में जाम लगा दिया, सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवीसिंह ठाकुर और एसडीएम दमोह आरएल बागरी, अभाना मंडल तहसीलदार डॉक्टर सुलेखा यादव, नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, तारादेही राजीव पुरोहित, बनवार चौकी प्रभारी मनीष, आलोक तिरपुड़े सिग्रामपुर, जबेरा थाना से सब इंस्पेक्टर गणेश दुबे दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे।
जहां परिजनों को समाझाइस देकर जाम को खुलवाया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल व बज्र वाहन भी मौजूद था।
ज्ञातव्य हो कि थाना नोहटा अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अभाना निवासी वीरन सिंह लोधी उम्र 35 है विजयदशमी पर ग्राम अभाना से 4 किलोमीटर राजघाट व्यारमा नदी मातारानी विसर्जन करने गया था जिसका शव बुधवार को चार दिन बाद अभाना के पास गोची नाले में मिलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
थाना नोहटा अतंर्गत अभाना के गोची नाले के पुलिया के नीचे शव मिला है जानकारी के अनुसार अभाना का एक युवक जो 4 दिन पहले गुम हुआं था युवक वीरान सिंह पिता खलक सिंह निवासी अभाना शव हो सकता है।

घटना की खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए

देवी विसर्जन करने गया युवक 48 घंटे बीत जाने बाद भी नहीं लौटा घर

Related Articles

Back to top button