मध्य प्रदेश
आवारा जानवरों को नियंत्रित करने हेतु शासन द्वारा बनाई गई समिति अभी तक निष्क्रिय

पंद्रह दिनो मे कोई भी सुखद परिणाम नहीं मिलने से लोगों खासकर किसानों एवं दुकानदारों में भारी असंतोष
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सडको बाजारो, खेतो, कछवाडो मे आबारा घूम रहे मवेशियो के प्रति अब लगता है प्रदेश के गौधन प्रेमी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पशु प्रेम हिलोरे मारने लगा है। उन्होने सोलह अगस्त को एक उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर उसे आदेश दिया है की वह पंद्रह दिनों में अभियान चलाकर आवारा मवेशियो को नियंत्रित करे। बतादे की यह आदेश भी ढोल की पोल दिखाई दे रहा है इस आदेश का कही दूर तक कोई असर व सुगबुगाहट दिखलाई नही देने से लोगो किसानो दूकानदारो ने इस पर असंतोष व्यक्त किया है। देखा जा रहा हैं की सुरखी, गौरझामर, नन्ही बरकोटी, बरकोटी, देवरी आदि स्थानो पर आज भी आवारा जानवर भटकते हुए यथावत देखा जा रहा है शासन शीघ्र ध्यान दे।



