शमशान घाट की जमीन पर दबंग कर रहे खेती, शव का अंतिम संस्कार मक्के के खेत में किया गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा, दमोह । तेंदूखेड़ा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बासी मे दबंगो ने शमशान घाट मे कब्ज़ा कर मक्के की फसल लगा दी. जो बड़ी हो गई शुक्रवार को ग्राम की एक दलित महिला की मौत होने पर जब दाह संस्कार करने परिजन और ग्रामीण शमशान घाट गये तो मुक्ति धाम में मक्का की फसल लगी हुई थी. ये देखकर ग्रामीण अचंभित रह गये, जिसका ग्रामीणों ने वीडीयो बनाकर बायरल कर दिया. उसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार मक्के की लगी फसल के बीच ही किया गया. इस घटना के बारे मे सीईओ मनीष बागरी ने बताया की ग्राम पंचायत के सचिव निशार खान को कारण बताओ नोटिस काटा गया है, साथ ही तहसीलदार को सूचना देकर कार्यवाही करने सूचित किया।
इस संबंध में मनीष बागरी, जनपद सीईओ तेंदूखेड़ा का कहना है कि बासी ग्राम पंचायत मे दबंगो के द्वारा कब्ज़ा करने की सूचना मिलने पर आज ही सचिव को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है, साथ ही राजस्व विभाग को सूचित कर कार्यवाही करने कहा है।



