मध्य प्रदेश

50 गैस कनेक्शन व 30 हितग्राहियों को दिए गए विधायक स्वेच्छानुदान योजना के चेक

बम्होरी मे किया गया कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्टर : प्रशांत भार्गव
सिलवानी।
केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिए जाने को लेकर भाजपा नेता गांव गांव पहुंच कर योजनाओं के लाभ से ग्रामीणो को लाभांवित कर रहे है। ताकि ग्र्रामीणो को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने को लेकर भटकना ना पड़े।
इसी कड़ी में पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन योजना का लाभ पात्र महिला हितग्राहियो को दिए जाने को लेकर तहसील के बम्होरी कस्बा में विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के बरिष्ठ नेता, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला की विशेष मौजूदगी में आयोजित किए गए कार्यक्रम में 50 हितग्राहियो को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन तथा 30 हितग्राहियो को विधायक स्वेच्छानुदान राशि के चेक भी प्रदाय किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं के लाभ से भी लाभांवित किया गया। इस मौके पर शिवपाल सिंह राजपूत, सरपंच रमेश सैनी, पंकज आचार्य, आशीष सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button