मढ़ई महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम हतनापुर देवरी में पारंपरिक उत्सव मढ़ई महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार खेड़ापति माई की पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि जनजातीय समुदाय का यह लोक उत्सव उनकी सांस्कृतिक धरोहर है, जो शहरों में देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज इस विरासत को सहेजकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। सरकार भी जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के समापन पर ढालों की पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
महोत्सव में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य राकेश उइके, सरपंच रामगोपाल, भाजपा मंडल महामंत्री सर्वेश खरे, छोटू पटेल छींद, पप्पू ककोड़िया, हेमेंद्र राठौर, युवा मोर्चा के राहुल राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सरपंच प्रतिनिधि राजेश राय प्रतापगढ़ ने किया।



