पौधरोपण कर दिया बच्चों के समान परवरिश करने का संदेश
जिला महिला बाल विकास ने की पौधरोपन महाअभियान की शुरुआत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शासन के निर्देशानुसार पौधरोपण महा अभियान के दौरान जिला महिला बाल विकास विभाग के द्वारा पूरे जिले में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया है।इसकी शुरुआत में कलेक्टर अरविंद दुबे जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी दीपक संकत की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।अधिकारीगण ने कार्यालय महिला बाल विकास विभाग के परिसर में फलदार वृक्ष लगाकर अभियान का प्रारंभ किया गया और पूरे जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्रों में और अन्य परिजनों के केंद्र में घरों में पौधारोपण कर कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।इस अवसर पर कलेक्टर, एसपी बोले बिगड़ते ग्लोवल वार्मिंग सिस्टम को सुधारने की दिशा में धरती पर पौध रोपण करना अब बेहद जरूरी हो गया है।इसके अलावा बच्चों महिलाओं में कुपोषण के कलंक मिटाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर फलदार पौधे रोपना अनिवार्य हो गया है।इस पौधरोपण महाअभियान के तहत जिले की आंगनबाड़ी भवनों के आसपास आम जामुन, सीताफल पेमडी बैर सहित अन्य फलदार पौधों को रोपकर इस महाअभियान में हरेक व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



