मध्य प्रदेश

खबर का असर : खबर लगते ही हरकत में आया प्रशासन, सूचना पटल पर कागज की चिपकाई पट्टी

सिलवानी। तहसील कार्यालय सिलवानी में सूचना पटल पर महीनों से पुराने अधिकारियों के नाम सजे होने की खबर जैसे ही मीडिया की सुर्खियाँ बनी, प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार सुबह ही तहसील कार्यालय के सूचना पटल को अद्यतन करते हुए कागज की पट्टियाँ लगा दी गईं। जिसमें पुराने अधिकारियों के नाम को छिपा दिया गया।प्रकाशित समाचार में यह उजागर किया गया था कि एसडीएम हर्षल चौधरी और तहसीलदार सुधीर शुक्ला के पदभार ग्रहण करने के दो महीने बाद भी, सूचना पटल पर उनके नाम अपडेट नहीं किए गए थे। इस लापरवाही से नागरिकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी और प्रशासनिक कार्यों में भी असुविधा हो रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और अधीनस्थ कर्मचारियों को सूचना पटल को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button