धार्मिकमध्य प्रदेश

सिद्ध धाम हनुमान मंदिर में विगत 5 वर्षों से चल रहा जय सियाराम नाम संकीर्तन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सुल्तानगंज । जिले की प्रसिद्ध धार्मिक स्थली सिद्ध धाम हनुमान मंदिर, टडा जुनिया घाटी गुलवाड़ा में पिछले पांच वर्षों से जय सियाराम नाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। यह संकीर्तन प्रत्येक शनिवार को किया जाता है, जिसमें क्षेत्र की कीर्तन मंडलियाँ और श्रद्धालु भक्तगण भक्ति भाव से सम्मिलित होते हैं।
यादव शक्ति संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष भैया राजा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संकीर्तन हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सभी लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और हनुमान जी से की गई सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, यह संकीर्तन सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिभाव का संचार करता है। भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से सियाराम नाम का संकीर्तन करते हैं, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठता है। हनुमान जी की कृपा से यह संकीर्तन निरंतर आगे बढ़ रहा है और क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति की अलख जगा रहा है। भक्तों ने इसे आत्मिक शांति और ईश्वर की कृपा प्राप्ति का मार्ग बताया है।

Related Articles

Back to top button