निर्माणाधीन ओवरव्रज के अंधे व खतरनाक मोड पर नही बनाये गति अवरोधक, हो रहे है एक्सीडेंट

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से एक किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 44 फोरलाइन हाता केसली चौराहे पर वाहनो की भारी आवाजाही और दुर्घटनाओ को मद्देनजर रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व्दारा बृहद ओवरव्रिज का निर्माण कार्यप्रगति पर है आधे अधूरे निर्माण के मध्य चौतरफा वाहनो का बेजां आवागमन होने से वहां पर हरदम अव्यवस्था फैली रहती है। ओवरब्रिज के समीप अंधामोड व ब्रिज के अंदर से वाहनो का टडा केसली गौरझामर मार्ग की तरफ के सभी वाहन का तेज गति से आना जाना साथ ही सागर नरसिहपुर साइड के यात्री वाहन भारी लांगरन ट्को का उसी समय द्रुतगति से क्रास करने से दुर्घटनाये आम हो गई है उक्त स्थान पर दुर्घटनाये रोकने व आवागमन के व्यवस्थित व सुचारु संचालन के लिए जगह जगह गति अवरोधको का निर्माण नही किया ,लोगो ने जनहित को देखते हुए अंधे मोड पर शीध्र ही गतिअवरोधक निर्माण की मांग की है।



