मध्य प्रदेश

बार बार लाइट कटने से उपभोक्ता परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दिन मे विलाबजह बार बार लाइट कटने से उपभोक्ताओ को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है पिछले कुछ दिनो से बिजली की आंख मिचौली का यह खेल नागवार तरीके से होने पर आम नागरिको व्यापारियो उपभोक्ताओ ने इस पर रोषमिश्रित तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसमे शीघ्र सुधार की मांग की है लोगो का कहना है की इस समय असहनीय भीषण गरमी पड रही है इससे बचाव के लिए लोग एसी, कूलर, पंखो का सहारा ले रहे है यही नही दुकानो मे उपयोग मे लाये जाने वाले तौल तराजू कांटे भी बिजली से चलते है तमाम कियोक्स बैकिग सेवा केन्द्र,कम्पूटर केन्द्र, पेयजल नल योजनाऐ इलैक्टिक इलैक्टानिक दुकाने फोटो ग्राफी फोटो कापी मशीने, पेट्रोल पम्प बैल्डिंग, पंचर, कोर्ट कचहरी के काम चार्जिग प्वाइंट इत्यादि सभी अघोषित आंख मिचौनी से तिलमिला जाते है इससे उन नौनिहाल बच्चों बीमार लोगो को तो बिजली कटोती काल के समान लगती है। लोगो ने सख्त लहजे मे विधुत कम्पनी को चेतावनी दी है की मप्रपूक्षेविविक लि गौरझामर इस ओर जन आंदोलन से पूर्व बिजली आपूर्ति मे आने वाली समस्त बाधाओ को तुरंत दूर करे।

Related Articles

Back to top button