मध्य प्रदेश

सुविधा विहीन बस सटेंड गौरझामर का यात्री प्रतिक्षालय

कुर्सियों के अभाव में धरती पर बैठने को मजबूर है यात्री
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जिले के सबसे ज्यादा व्यस्ततम व आवाजाही वाले बस स्टेण्ड गौरझामर मे यात्रियो की सुविधा हेतु प्रतिक्षालय तो है लेकिन उसमे मूलभूत सुविधाओं का सर्वथा गहन अभाव होने से यात्रियो मे भारी असंतोष व्याप्त है लम्बे अर्से से यात्रियो एवं ग्राम के सम्भ्रान्त लोगो तथा पत्रकारो व्दारा अनेको बार ग्राम पंचायत गौरझामर का ध्यान आकर्षित कराया गया की गौरझामर के यात्री प्रतिक्षालय मे यात्रियो महिलाओ को बैठने के लिये कुर्सियों बृन्चो की व्यवस्था प्राथमिकता के साथ शीघ्र की जावे लेकिन अभी इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया. बता दें की बस सटेंड के उक्त प्रतिक्षालय मे निर्माण के दौरान यात्रियो की मूलभूत सुविधाओं के लिये स्थायी व्यवस्था के अंतर्गत महिलाओ पुरुषो के लिये अलग अलग पेशाबघर व शौचालयो की व्यवस्था बस स्टेंड के अंदर ही की गई थि लेकिन वह गायब है गायब क्यो है यह जांच का बिषय है प्रतिक्षालय में यात्रियो को पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही होने से वह प्यासे ही चले जाते है रोज साफ सफाई नही होने कचरे के अंबार लग जाते है कुर्सियों के अभाव मे यात्री नीचे जमीन पर ही बैठ रहे है सुविधा केन्द्र नही होने से यात्री टूटे फूटे व खुले पडे पेशाब घर का ही उपयोग कर रहे है लाखो रुपयो की लागत से बने नये सुलभ काम्पलेक्स मे अलीगढ के ताले लटक रहे है सम्बन्धितो से अपेक्षा है की वह जनहित के इन अतिआवश्यक व महत्वपूर्ण मुद्दो पर विशेष रुप से ध्यान देकर तत्काल ही कारगर कार्यवाही करे जिससे यात्रियो को हो रही परेशानी दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button