क्राइम
दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
सिलवानी। सोमवार की शाम सिलवानी तहसील के ग्राम पापड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिंड़त हो गई जिससे लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलो को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया जा रहा है।
घटना में रामेश्वर आदिवासी पिता भगवानदास आदिवासी 38 साल निवासी समनापुर, अशोक आदिवासी पिता तारासिंह आदिवासी उम्र 25 साल निवासी पटपरी चैनपुर की मौत हो गई।
दोनों ही बाइक डीलक्स गाड़ी पर सवार थे। अशोक आदिवासी समनापुर से पटपरी चैनपुर अपने घर जा रहा था, वही रामेश्वर आदिवासी पापड़ा से समनापुर सपने घर जा रहा था। घटना पापड़ा से कुछ दूर समनापुर मार्ग पर घटित हुई। घटना एक पुरष, एक महिला, और एक 6 साल की बच्ची घायल हुई है। जिसे इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया जा रहा है।



