जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की आमसभा वन परिसर में 20 सितंबर को होगी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक रायसेन की आमसभा 18 सितंबर को चिड़िया टोल वन परिसर में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी कॉपरेटिव बैंक के सीईओ यूएन सिद्दीकी ने देते हुए बताया कि आमसभा में कॉपरेटिव बैंक रायसेन के सीईओ यूएन सिद्दीकी, प्रशासक व कलेक्टर अरविंद दुबे और सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त पुष्पेंद्र सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वार्षिक आमसभा में रायसेन जिले की 18 सहकारी बैंकों के प्रबंधक भी शामिल होंगे । इसमें 18 सहकारी बैंकों के अधीन जिले की 113 सोसाइटियों के प्रबंधक भी सम्मिलित होंगे ।इस आमसभा में बैंकों और सहकारी समितियों की गतिविधियों ,वार्षिक आय व्यय लेखा-जोखा पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी ।उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त पुष्पेंद्र सिंह और कॉपरेटिव बैंक के सीईओ सिद्दीकी की बदौलत आज जिले की सोसाइटियों में जहां ताले डलने न की नौबत बन चुकी थी।कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हुए थे ।वहीं यह सोसाइटी अब किसानों की खेती के लिए फायदे का धंधा बन चुकी हैं सोसाइटी अब बेहतर तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिन सोसाइटी में भ्रष्टाचार,गबन घोटाले थे। उन कृषक सेवा सहकारी और प्राथमिक साख समितियों के प्रबंधकों के खिलाफ कलेक्टर दुबे के आदेश पर उनके खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है और लाखों रुपये की रिकबरी वापस शासन के खातों में जमा कराई गई है ।जिससे जिससे कर्ज में डूबीं सोसाइटियों की माली हालत ठीक-ठाक हो चुकी है।



