क्राइम

सहकारी बैंक की साढ़े सात लाख चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

तेजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
ब्यूरो चीफ,: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के थाना तेजगढ़ में बीते दिनों चोरी मामला सामने आया यह है। घटनाक्रम दिनांक 4-5 अक्तूबर 2024 की दरम्यानी रात थाना तेजगढ़ अन्तर्गत सहकारी बैंक की दिवार को छेद कर अज्ञात चोरों द्वारा तिजोरी से 7,50,625 रूपये चोरी कर फरार हो गये थे जिसकी सूचना मिलने पर थाना तेजगढ़ में सूचनाकर्ता ज्ञानेश्वरी मिश्रा की सूचना पर अप. क्रं. 252/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। दौरान विवेचना बैंक द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 4 अक्तूबर 2024 को बैंक बंद करते समय बैंक की तिजोरी में 2250625 रूपये रखे थे जिसमें से 750625 रूपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये थे शेष 15 लाख अलग लाकर में रखे होने से चोरी नहीं हो सके। पुलिस अधीक्षक शुर्तकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन पर तेजगढ़ पुलिस अज्ञात चोरों की पता तलाश की जा रही थी दौरान विवेचना के 3 नफर आरोपियों से पूंछताछ की गई जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर बैंक से चोरी गई 750625 रूपये (सम्पूर्ण रकम) जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। चोरी गई रकम 750625/-जप्त की गई। आरोपी हिमान्शु उर्फ निक्की दीक्षित पिता महेन्द्र दीक्षित निवासी तेजगढ़, दीपक उर्फ दिप्पू पिता रंजीत सिंह लोधी नि. तेजगढ़,अंशुल पिता रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी तेजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button