तीन प्रभावशाली ग्रह साल 2022 में दिखाएंगे सकारात्मक प्रभाव, चढ़ाएंगे तरक्की की सीढ़ी

सिलवानी। नया साल 2022 ज्योतिषों के हिसाब से उत्तम रहेगा। इस साल में तीन प्रभावशाली ग्रह सकारात्मक प्रभाव दिखाएंगे, जिसके कारण तरक्की वाले परिणाम दिखाई देंगे। सभी राशि वालों को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस साल तीन पावर फुल ग्रहों की स्थितियां फेबर में रहेंगी। शनि स्वराशि में रहेंगे तो गुरु अपनी राशि में आ रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र का भी साथ मिलेगा। अंक ज्योतिष के हिसाब से साल 2022 को जोड़ छह अंक का है और छह अंक शुक्र का होता है इसके कारण शुक्र भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा करेंगे।
नगर खेरापति पंडित भूपेन्द्र शास्त्री के अनुसार इस वर्ष बृहस्पति अपनी स्वराशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि इस वर्ष अपनी ही मकर राशि में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति भी अपना पूर्ण प्रतिफल देने की स्थिति में हैं और शनि भी अपनी पूर्णफल देने की स्थिति में होंगे। यदि इसकी पोजीशन को देखते हैं तो शनि से अगले घर में बृहस्पति हैं और बृहस्पति से 12वे शनि हैं। ऐसे में एक कॉमिनेशन बनता है। न्याय के देवता शनि और बृहस्पति ज्ञान के कारक हैं। ऐसे में न्याय क्षेत्र के अंदर जनता की भलाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठेंगे।