क्राइममध्य प्रदेश

पुलिस सुस्त, चोरी सहित अनेक असामाजिक तत्व चुस्तनगर में बढ़ रही चोरी अनैतिक गतिविधियों का बोलबाला

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । वैसे तो इस स्थल को विश्व विख्यात पर्यटक स्थल माना जाता है परन्तु यहां तैनात पुलिस की सुस्ती पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं तथा लगातार नगर में अनैतिक गतिविधियों ने अपने पांव पसार लिए हैं परन्तु पुलिस की आंखों से ओझल गतिविधियों ने नगर की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।
जानकारी के अनुसार चोरों के आंतक से नगर वासियों में खौफ बढ़ गया है ऐसा ही मामला गुजरी रात सामने आया जब नगर के वार्ड नं 14 में चोरों ने एक साथ चार घरों में धावा बोल दिया तथा गुलगांव रोड पर स्थित शुभम वर्मा की घर में से स्पेलेंडर बाइक रमन मेहतो की स्पेलेंडर बाइक निरंजन वर्मा की प्लेटिना बाइक जो तीनों लाक कर खडी की गई थी लाक तोड़ कर लें उड़े । इसमें से प्लेटिना का पेट्रोल खत्म होने पर ओवर ब्रिज के नीचे छोड़ गए तथा मलकाबाई के सूने घर में ताला तोड कर चोरी कर ली। बताया जाता है कि इसके पहले प्रेम पटेल के घर में चोरों ने घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था परन्तु वहां कुत्तों ने चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया जिससे उनके घर से बाहर रखा हेलमेट ले भागे । जबकि पुलिस लगातार गश्त करती रही चोर घरों में घुसकर अपना कारनामा करते रहे । इसके पहले भी हेडगेवार कालोनी में रणबहादुर सिंह चौहान के घर में रात में घुसकर लगभग दस लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया था जिसका आज तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी । पुलिस मात्र रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना तक ही सिमट कर रह गई है आये दिन चोरों की नजर नगर में पड़ने से नगर वासियों में खौफ बढ़ रहा है । सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक राजेश बड़कुल एवं आर, शैलेन्द्र सिंह ने चोरी के घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा सूने घर मालिक को उसके घर में चोरी होने की सूचना दी । चोरियों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नगर में बड़े स्तर पर जुआ सट्टा का जोर
जानकारी के अनुसार नगर में इन दिनों जुआ सट्टा बड़े स्तर पर खुलेआम चल रहा है । परन्तु पुलिस की कार्यप्रणाली लोगों में चर्चित हो रही है परन्तु पुलिस जुआ सट्टा पर रोक लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है अधिकांश खुलेआम हर दुकान पर सट्टेबाजी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है इतना ही नहीं मोबाइल पर भी चलने वाले लूडो खेल भी जुआ बन कर रह गया है नगर में लाखों करोड़ों रुपए का जुआ सट्टा खेलने पर पुलिस लगाम लगाने से असफल साबित हो चुकी है।
नगर में लकड़ी जुआ जोरों पर।
नगर में इन दिनों लकड़ी जुआ जो लाखों रुपए का चलता हैं जोरशोर से बाहरी लोग डेरा जमाकर खिलाते रहते हैं ऐसा भी नहीं है कि पुलिस की आंखों से बड़े पैमाने पर चलने वाला जुआ छिपा हो परन्तु पुलिस की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता है
अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
नगर सहित आसपास क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है परन्तु पुलिस सहित आबकारी विभाग इससे कोई सरोकार नहीं रखना चाह रही तथा न ही अवैध शराब पर ही लगाम लगाने की कोशिश की जा सकी है ।
पूर्व में रायसेन पुलिस ने पकड़ा था जुआ।
सांची पुलिस को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का पता नहीं चल पाता है जबकि पूर्व में तत्कालीन एसडीओपी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना बड़े स्तर पर जुआरियों को पकड़ कर लाखों रुपए जप्त किए थे परन्तु स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
नगर की होटलों लाजो में अनैतिक गतिविधियों की चर्चा जोरों पर।
नगर में स्थापित निजी होटल लाजो में वेश्यावर्ति अनैतिक कार्य जारी रहते हैं परन्तु इस सब खेल से पुलिस अंजान बनी रहती है बावजूद इसके न केवल इस स्थल की छवि दूषित हो रही है बल्कि दागदार भी हो रही है ।
इतना ही नहीं इन दिनों विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा आचार संहिता का पालन कराने प्रशासन मुस्तैद बना हुआ है परन्तु इस स्थल पर आने जाने वालों सहित उनके क्रियाकलापों पर न तो पुलिस न ही प्रशासन को ही सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है ।

Related Articles

Back to top button