मध्य प्रदेश

शीतल जल और जलजीरा पीकर दी लोगों ने ढेरों दुआएंलोगों ने कहा- भैया ऐसी प्याऊ और कहीं नही देखी

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़। साफ सुथरे मटके और उस पर शीतल जल लोगों को प्रेम से मिले इतना ही नहीं प्याऊ पर ही भीषण गर्मी से बचाने लोगों को पुदीना, जीरा, नींबू आदि मिलाकर बनाया गया जलजीरा मिले तो फिर क्या कहना। लोग यहां गला तर करते ही कह उठते कि बेटा भगवान भला करे ऐसे प्याऊ हमनें और कहीं नही देखी यह नजारा यहां नए बस स्टैंड पर मानवीय संवेदना समिति द्वारा संचालित प्याऊ पर आज शुक्रवार को देखने को मिला।
मानवीय संवेदना समिति द्वारा गर्मियों के मौसम में विगत 10 बर्षों से निशुल्क प्याऊ का संचालन किया जा रहा है इस वर्ष भी अब तक यहां प्याऊ पर हजारों लोगों के गले तर किए जा चुके है आज यहां शुक्रवार को निशुल्क प्याऊ के दो माह पूरे होने पर शीतल पेयजल के साथ ही लोगों को जलजीरा भी पिलाया गया यहां जिले के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने जलजीरा पीने के साथ ही शीतल पेयजल भी पिया समिति के सचिव मनीराम कठैल ने बताया कि इस समाज सेवा के कार्य मे अनेक लोग अबतक आगे आए हैं लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है समिति का प्रयास है कि बस स्टैंड पर आने वाला कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।
*छात्राओं ने भी दी अपनी सेवा*
मानवीय संवेदना समिति की निशुल्क प्याऊ पर लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की घुवारा से आई अनेक छात्राओं ने मुक्तकंठ से सराहना की इतना ही नहीं उन्होंने प्याऊ पर लोगों को पानी पिलाकर अपना समय दान दिया समिति के सदस्यों ने भी छात्राओं की सेवा भावना को सराहा और उनका धन्यवाद किया उपस्थित  छात्राओं में साक्षी असाटी, प्रगति असाटी, परी जैन सहित अन्य छात्राओं के नाम शामिल हैं।
*कन्यापूजन से हुआ शुभारंभ*
मानवीय संवेदना समिति द्वारा किए गए जलजीरा वितरण का शुभारंभ कन्याओं के पूजन के साथ ही उन्हें जलजीरा पिलाकर किया गया इस दौरान कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया जलजीरा वितरण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर मनीराम कठैल, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, इरफान अहमद, रामचरण अहिरवार, सतीश सूत्रकार, दिप्पू सोनी, विनोद राय, डिग्गी साहू, रमेश खरे, शफीक खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button