क्राइम

बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने बोला धावा, सूने मकान मे की चोरी

सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 नया मोहल्ला में विगत दिनों बीती रात को घर में घुस कर आलमारी खोल कर कीमती सामान सहित रूपये ले गए।
इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के सदस्यगण को लगी तत्काल उन्होनें थाना सिहोरा मे जाकर जानकारी दी। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने चोरी हुऐ मकान की जांच करने पहुचे।
सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक – 2 दुर्गा मंदिर के बाजू में स्थानीय निवासी प्रदीप खरे के मकान में चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर कीमती सामान ले गए।
पीड़ित परिवार के सदस्य – अंकित खरे (भतीजा) ने घटना को लेकर स्थानीय पुलिस, मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि 22 जुलाई की रात्रि को मेरे चाचा प्रदीप खरे उनकी तबियत खराब होने से वे दिल्ली ईलाज हेतु गए हैं। जिससे घर की देख रेख करने हेतु घर की चाबियां मुझे दे गए थे। 23 जुलाई 2024 से लगातार बारिश होने के कारण में पेड़ पौधो में पानी नहीं डालने आया। शुक्रवार की शाम लगभग 5: 34 पर जब मैं घर आया तो घर के अंदर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। और ऊपर वाले कमरे में अलमारिया खुली हुई थीं। जिसका जानकारी मैने स्थानीय पुलिस एक फोन कॉल कर अपने चाचा को तुरन्त दी।
सूने मकान से कीमती सामान चोरी कर ले गए। पर कितनी कीमत और कितने पैसे ये तो घर के सदस्यों के वापस लौट कर आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने जाकर चोरी हुऐ मकान का निरीक्षण करते हुऐ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button