धार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग मंगलवार, 18 फरवरी 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
मंगलवार 18 फ़रवरी 2025
हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।
मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 विक्रम संवत : 2081 पिंगल संवत्सर विक्रम : 1946 क्रोधी
🌐 संवत्सर नाम पिंगल
🔯 शक सम्वत : 1946 (पिंगल संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5125
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☂️ ऋतु – सौर बसंत ऋतु प्रारम्भ
🌤️ मास – फाल्गुन मास
🌗 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि : मंगलवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी पूर्ण रात्रि तक
🖍️ तिथी स्वामी – षष्ठी के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि हैं।
💫 नक्षत्र : नक्षत्र चित्रा 07:35 AM तक उपरांत स्वाति
🪐 नक्षत्र स्वामी : चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह और अधिष्ठाता देव विश्वकर्मा हैं।
⚜️ योग : गण्ड योग 09:51 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग
प्रथम करण : गर – 06:13 पी एम तक
द्वितीय करण : वणिज – पूर्ण रात्रि तक
🔥 गुलिक काल : मंगलवार का गुलिक दोपहर 12:06 से 01:26 बजे तक।
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 15:24 बजे से 16:49 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
⚜️ दिशाशूल – मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो कोई गुड़ खाकर यात्रा कर सकते है।
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:23:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:37:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:15 ए एम से 06:06 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:40 ए एम से 06:57 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:28 पी एम से 03:13 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:11 पी एम से 06:37 पी एम
🎆 सायाह्न सन्ध्या : 06:13 पी एम से 07:30 पी एम
💧 अमृत काल : 12:44 ए एम, फरवरी 19 से 02:32 ए एम, फरवरी 19
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 19 से 01:00 ए एम, फरवरी 19
❄️ रवि योग : 07:35 ए एम से 06:56 ए एम, फरवरी 19
🚓 यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-हनुमान मंदिर में शहद चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार : रवि योग/ सौर बसंत ऋतु प्रारम्भ/ साधु चैतन्य महाप्रभु प्राकट्योत्सव, अभिनेत्री नलिनी जयवंत जन्म दिवस, राजनीति वीर बहादुर सिंह जन्म दिवस, भारतीय ज्ञानपीठ संस्थान स्थापना दिवस, रामकृष्ण परमहंस जयंती, भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा जयन्ती, स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास जयन्ती, स्वतंत्रता सेनानी रफ़ी अहमद क़िदवई जयन्ती, भारतीय वैज्ञानिक अनिल कुमार दास स्मृति दिवस, पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान पुण्य तिथि, स्वतंत्रता दिवस, उत्पादकता सप्ताह
✍🏼 तिथि विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🏘️ Vastu tips_ 🏚️
यदि आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर बनी हुई हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती हैं तो पूरे परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए_
दुकान में सीढ़ियों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार सबसे अच्छी रहती है। इसलिए सीढ़ियों का निर्माण दक्षिण-पश्चिम दीवार के साथ-साथ, यानि दीवार से सटाकर करना चाहिए, लेकिन ध्यान रहे कि सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी शौचालय या पूजा ग्रह नहीं बनवाना चाहिए।
कई बार दुकान में आधार के लिए दुकान में बीम का निर्माण करवाना पड़ता है। यहां पर कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि दुकानदार कभी भी उस बीम के नीचे ना बैठे, इससे धन और बुद्धि दोनों की हानि होती है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
ठंडी रोटी में घी लगाना
कई लोगों को बिना घी के रोटी खाना मुश्किल होता है. इसीलिए वे ठंडी रोटी में ही घी लगाकर खा लेते हैं. कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंडी रोटी में घी लगाकर खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. घी सिर्फ गर्म रोटी में लगाकर ही खाना चाहिए
ठंडी सब्जी में घी डालना गर्म सब्जी में घी डालकर खाना कोई परेशानी वाली बात नहीं. मगर कुछ देसी घी के प्रेमी ठंडी सब्जी में भी घी डालकर सेवन करते हैं. यह उनके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं. यह घी गले से लेकर आंतों में चिपक जाता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है.
घी में खाना बनाना कई लोगों को घी में खाना बनाना फायदेमंद लग सकता है. जबकि घी में बनी पूड़ी या सब्जी कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है.
🫚 आरोग्य संजीवनी 🍶
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है और इसे डिटॉक्स करता है। हल्दी का सेवन लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर लिवर के सूजन और सूजन संबंधी समस्याओं के लिए।
अदरक: अदरक लिवर को साफ करने और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और लिवर की टॉक्सिन हटाने की क्षमता को सुधारता है।
संतुलित प्रोटीन: लिवर को सही तरह से कार्य करने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। मछली, मुर्गी, दाल, और बीन्स अच्छे प्रोटीन स्रोत हैं। खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली जैसे सैल्मन और ट्यूना लिवर के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं।
नट्स और बीज: बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, और चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज लिवर के लिए अच्छे होते हैं। इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बेरीज़: ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज़ में भी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देते हैं। ये लिवर के सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं।
पानी: लिवर के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पानी की भरपूर मात्रा से लिवर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद मिलती है और यह लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक राज्य का राजा मर गया। अब समस्या आ गई कि नया राजा कौन हो?
तभी महल के बाहर से एक फ़क़ीर 🎅 गुजर रहा था। किसी ने सलाह दी कि इस फ़क़ीर 🎅🐕 को बना दो, न इसके कोई आगे न पीछे, यह राज्य के लिए सबसे ठीक रहेगा।
फ़क़ीर 🎅 को पकड़ कर लाया गया और राज्य का नया राजा घोषित कर दिया गया।
अब फ़क़ीर 🎅 की अच्छी मौज आई, सत पकवानी भोजन, सोने के लिए मखमल के बिस्तर, पहनने को रेशम के वस्त्र और सारा दिन दरबारियों के साथ चोपड़ खेलना।
यह बात पड़ोसी राज्य के राजा को पता चली कि फ़क़ीर 🎅 को राजा बना दिया है, जो सारा दिन चोपड़ 🎲 खेलता रहता है, तो उसने हमला 💥 कर दिया।
सेनापति ने फ़क़ीर 🎅 को बताया कि महाराज चोपड़ 🎲 बाद में खेलना पड़ोसी राज्य ने हमला 💥 कर दिया कुछ करिए फ़क़ीर बोला, चिंता मत करो कुछ नहीं होगा, एक बाजी और खेलने दो फिर देखते हैं।
कुछ देर बाद सेनापति फिर आया कि महाराज सेना महल के पास आ गयी है, अब तो कुछ करिए तो फ़क़ीर 🎅 बोला, चिंता मत कर कुछ नहीं होगा, एक बाजी और खेल लूं।
इसके थोड़ी देर बाद सेनापति फिर पहुंचा और बोला कि महाराज सेना महल में घुस चुकी है, अब तो कुछ कीजिये?
फ़क़ीर 🎅 बोला, अच्छा! सेना महल में घुस चुकी है, फिर मेरे कौन से बाल-गोपाल रो रहें हैं, फ़क़ीर 🎅 आदमी हूं झोला उठाकर चल दूंगा और फकीर 🎅 ने झोला झंडी उठाई और महल की खिड़की से कूदकर फरार 🏃🏃 !!!
कहने का भाव यह है कि फकीरों 🎅 के भरोसे दुनियादारी के काम नहीं छोड़ेंगे तो फिर समस्या तो आएगी , पता नहीं कब झोला उठा कर चल दें ❓❓🤔🤔 🤪🧘
*
👉🏼 नोट – पोस्ट का किसी भी शख्स और राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। अगर किसी की कहानी इससे मिलती भी हो, तो वो बस एक संयोग मात्र है।
············••●◆❁✿❁◆●••··············
⚜️ षष्ठी तिथि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button