मध्य प्रदेश

अचानक आई बाढ़ में नदी में बहे ट्रैक्टर ट्रॉली

सिलवानी। सोमवार की शाम सिलवानी, खमखुआ प्रतापगढ़ मार्ग पर अचानक आई बाढ़ में ट्रैक्टर ट्रॉली बह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट, लोहा, सीमेंट लेकर सिलवानी से बर्रा पौड़ी जा रहा था। जंगल से बहकर आने वाली नकटी नदी में अचानक आई बाढ़ से बहाब में ट्रैक्टर ट्राली बह गए। बाढ़ के बहाब में ट्रैक्टर पलट गया। ट्राली में रखी लोहा, सीमेंट और ईट बह गई। ट्रैक्टर ट्राली अतीक ख़ान सिलवानी का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह नदी क्रॉस कर रहा था कि अचानक बाढ़ आने से ट्रैक्टर ट्राली के साथ हम भी बह गए, हम तैर कर नदी किनारे लगे।

Related Articles

Back to top button