सडक निर्माण मे घोर लापरवाही, बीच बीच बिना बने छोडने से यातायात बाधित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से केसली सहजपुर होते हुए तेंदुखेडा को जोडने वाला मार्ग कई वर्षो बाद जैसे तैसे बन पाया संबंधित निर्माण ऐजेंसी व ठेकेदार ने घोर लापरवाही व भृष्टाचार बरतते हुए उसे ऐसा बनाया की वह हंसी का पात्र बना हुआ है रोड को अनेक स्थानो पर बिना बने ही छोड दिया है खंडखंड मे विभाजित अधबने रोड पर से वाहन ठीक ढंग से नही चल पा रहे है यात्रियो और वाहन चालको ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की कई वर्षो से कच्चा व उपेक्षित पडा सहजपुर से तेंदुखेडा सोलह किलो मीटर लम्बे लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत पहुंच मार्ग को पक्का डामर रोड बनाने की मांग लम्बे अर्से से नागरिको व्दारा शासन प्रशासन से की जा रही थी । बता दे की सागर व नरसिहपुर जिला को जोडने तथा गौरझामर से सीधे शार्टकट मे केसली, सहजपुर, राजमार्ग बारह , तेंदुखेडा होते हुए गाडरवाडा पिपरिया होशंगाबाद पचमढी के लिये आनेजाने के लिये यह अति महत्वपूर्ण व सुगम सडक मार्ग है इतने बहुउपयोगी मार्ग के निर्माण मे शासन ने इसे बनाने मे दशको का वक्त जाया कर दिया जैसे तैसे रोड बना उसमे भी किसी की नजर लग गई । कैमवारी घाटी के पास करीब चारपांच किलोमीटर का टुकडा और करीब पांच छै स्थानो पर जगहजगह एक एक व दो दो किलोमीटर के टुकडो मे बीच बीच मे काम अधूरा छोड दिया है ऐसा विचित्र रोड निर्माण पर लोग व्यंग कसते व गाली बकते हुए देखे जा रहे है लोगो ने सहजपुर तेंदुखेडा के बीच मे अधूरे अधबने छोडे गये सडक निर्माण काम को तुरंत पूरा कराने की मांग शासन से की है।



