क्राइम

रायसेन में बैटरी चोर पकड़ाए:4 बदमाशों के पास से ट्रैक्टर की 4 बैटरी, एक मोटर पंप और बाइक बरामद

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
थाना कोतवाली के तहत परवरिया, गिरवर, अरवरिया बारला गांव में ट्रैक्टर की बैटरी और सिंचाई पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी रामराज की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने चोर की तलाश की तो वे पकड़ में आ गए।
कोतवाली पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को आरोपी नबाव पुत्र निसार खान, सलमान पुत्र कल्ला खान, तैयूब पुत्र रऊफ खान, कबीर उर्फ बुच्ची पुत्र फरीद खान निवासी कोडी मोरी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से ट्रैक्टर की चार बैटरी, जिसकी कीमत 28 हजार रुपए है, जब्त किया। इसके अलावा 1 सिंचाई मोटर पंप, जिसकी कीमत 35000 हजार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।

Related Articles

Back to top button