रजपुरा नीमखेड़ा के पास दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो की मौत,दो गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नीमखेड़ा तिराहे के पास थाना रजपुरा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने से दो की घटना स्थल पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें सीएचसी बटियागढ़ लाया गया,गोविन्द पिता हनुमान उम्र 25 साल निवासी शेखपुरा थाना बटियागढ़ व रूप सींग पिता तीजई उम्र 23 साल निवासी कुमरवार थाना बटियागढ़ की घटना स्थल पर मोत हो गई. वहीं तुलसी पिता नोनेलाल 30 साल निवासी शेखपुरा थाना बटियागढ़,वीरू पिता नन्हें भाई 18 शेखपुरा थाना बटियागढ़ गम्भीर रूप से घायल होने पर बटियागढ अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर मकबूल अहमद व सीबीएमओ डॉक्टर श्रवण पटेल ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह 108 से रेफर किया. बता दें कि मौके पर थाना बटियागढ से सब इंस्पेक्टर एसके दुबे और 100 डायल तथा रजपुरा की 100 डायल ने दोनों घायलों को को बटियागढ अस्पताल में भर्ती कराया था, इधर जिला अस्पताल में 108 पायलट व ईएमटी ने घायलों को भर्ती कराया. जहां जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट, डॉक्टर महेश सिंह, डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह सहित टीम ने उपचार कर भर्ती कराया।



