मध्य प्रदेश

उमरियापान पुलिस ने दो गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर परिजनों को किया सुपुर्द

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान पुलिस ने दो अलग-अलग परिवारों के गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर कर परिजनों के सुपुर्द किया ।
थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को प्रार्थिया उमाबाई पति मुकेश चक्रवर्ती निवासी नई बस्ती उमरियापान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र संतोष उर्फ दीपक चक्रवर्ती दिनांक 5 अक्टूबर को घर से जबलपुर जाने की बात कहकर निकला था, जो वापस नहीं लौटा। वहीं, दूसरी रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2025 को अभिलाषा पति लक्ष्मी प्रसाद पटेल निवासी धौरेश्वर ने दर्ज कराई कि उनके पति लक्ष्मी पिता पूरन पटेल जो काम से उमरियापान आए थे, घर नहीं लौटे। दोनों मामलों में पुलिस ने क्रमशः गुम इंसान क्रमांक 52/25 एवं 53/25 दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सूक्ष्म जांच कर गुमशुदा व्यक्तियों का लोकेशन जबलपुर एवं सनकुई क्षेत्र में मिला। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों गुम व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
दीपावली से पहले अपनों से मिलन की खबर ने दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल छा गया ।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह, आरक्षक योगेश पटेल सहित थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। परिजनों ने उमरियापान पुलिस की इस सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button