प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणों के विरुद्ध फिर चला बुलडोजर

सीएमओ की सराहनीय पहल, नगर को साफ स्वच्छ सुंदर बनाया जाएगा: शिवी उपाध्याय CMO
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । नगर पलेरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया और कई जगहों से अतिक्रमण हटा दिया। मंगलवार के दोपहर को हुई कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुलदीपसिंह ठाकुर,नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार, नगर परिषद की सीएमओ शिवि उपाध्याय ने थाना पुलिस टीम एवं राजस्व के प्रशासनिक अमले के साथ अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया।सीएमओ ने सभी ठेले वालों और सड़क किनारे लगे टीनसेट के नीचे सामन फैलाकर रखने वाले विक्रेताओं का मौके पर अतिक्रमण हटाकर उन्हें पुनः अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। प्रशासनिक अमले की सख्ती को लेकर अवैध अतिक्रमणकारी दुकानदारों के हौसले पस्त नजर आए। स्थानीय थाना तिहारे से लेकर बड़ा बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। सीएमओ शिवि उपाध्याय ने बताया कि में नगर परिषद् के द्वारा नगर की व्यवस्था को देखते हैं इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी जिससे नगर में साफ सफाई एवं सुंदरता बनी रही और मार्ग आने जाने में किसी प्रकार की समस्या ना आए
इस कार्रवाई से नगर के थाना तिगेला से खरगापुर रोड पर मार्गों पर लगे टीनसेट को हटाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर वासियों ने राहत की सांस ली है और उन्हें उम्मीद है कि इससे नगर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



