संयुक्त मोर्चा ने जनपद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया उमरियापान।
उमरिया पान । ग्रामीण एवं पंचायत राज विकास संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर 22 जुलाई से पंचायत तथा जनपद में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी की हड़ताल के छठवे दिन भी जारी रही।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौरसिया को संयुक्त मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगो का एक ज्ञापन पत्र सौंपकर अपनी मांग रखी। संयुक्त मोर्चा संगठन ने प्रत्येक दिवस कर्मचारी अपनी मांग मनवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि पंचायत एवं जनपद के कर्मचारी मनरेगा कर्मचारी, इंजीनियर आदि जो सरकार के निर्देशानुसार पंचायतों में विकास के लिए कई सालों से लगातार दिन रात मेहनत कर रहे हैं इसके बाद सरकार उनकी मांगों पर बिल्कुल विचार नहीं कर रही है। पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक जो बिल्कुल अल्प मानदेय मैं काम कर रहे हैं उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा। वही संविदा कर्मियों का एक नीति बनाकर निमित्त किए जाने की तैयारी वर्षों से चल रही है जो अभी तक अधर में लटकी पड़ी हुई है। छठवें दिन भी जारी रहा पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल
इस प्रकार पंचायत के कर्मचारियों का एकाएक हड़ताल में चले जाने के कारण पंचायत का विकास कार्य पूरी तरह से बंद होते नजर आ रहा है आवास के कार्य की प्रगति दिनोंदिन घटती जा रही है वही मनरेगा एवं अन्य कार पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। इनकी रही उपस्थिति केपी परोहा, दीपक, ओपी गुप्ता, नीलेश शुक्ला, मनीष हलदकार, अखिलेश सावे, अनिल दिक्षित, सतीश गौतम, बृजेश गौतम, उदय यादव, रमेश झारिया, अमरीश राय, लखन शुक्ला, रोहित श्रीवास, अमित मिश्रा, आदित्य भूषण दुबे, नीरज हलद कार, प्रमिला बाजपेई, अंजना शुक्ला, राजभान दुबे, मथुरा तिवारी, अजय त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी, संदीप अग्रहरी, अतुल चौरसिया, युसूफ खान, सुरेंद्र पटेल, मयंक चौरसिया, प्रकाश सेन, राजभान दुबे, नरेंद्र राजपूत, शैलेंद्र बागरी, मनोज पाठक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



