क्राइम

ओबेदुल्लागंज में मिली अज्ञात लाश: बदबू के चलते लोगों ने पुलिस को किया कॉल

पुलिस ने गेट तोड़कर शव बाहर निकाला, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
रायसेन जिले के कस्बा औबेदुल्लागंज में एक अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।दोपहर को अर्जुन नगर कॉलोनी के एक घर के बंद कमरे में से बदबू आ रही थी। आसपास रह रहे लोगों को शक हुआ। घटनास्थल पर थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा। ताला तोड़ते ही घर के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। मृत व्यक्ति पिछले आठ दिनों ने उस घर में रह रहा था। मकान मालिक का नाम अब्दुल मन्नान है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना बताया गया हैं। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मकान मालिक को मृतक का नाम भी नहीं पता है। मकान मालिक बिना नाम-पते के और बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक को मकान किराए पर दे दिया था।

Related Articles

Back to top button