मध्य प्रदेश

आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर में शुक्रवार 6 सितंबर को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी त्योहारों हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, ढोल ग्यारस, गणेश विसर्जन, विश्वकर्मा जयंती, ईद मिलादुन्नबी, पर्यूषण पर्व, गांधी जयंती, पितृ मोक्ष अमावस्या आदि त्योहार को शांतिपूर्वक एवं पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाने हेतु समिति सदस्यों से विस्तार से चर्चा की गई। त्योहारो के मौके पर पुलिस गस्त बढाने जुलूस के समय पुलिस व्यवस्था बढाने पर जोर दिया गया। गणेश पंडालो पर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी समिति अध्यक्षो को थाना प्रभारी की ओर से दिशा निर्देश जारी किये गये । नगर के प्रमुख मार्गो पर से अतिक्रमण हटाने, मीट, मछली की बस स्टेण्ड के पास लगने वाली दूकान अलग करने आदि पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरझामर, टीआई रविन्द्रकुमार सहित बडी संख्या मे शांति समिति सदस्य जन व पत्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button