क्राइम
नकदी सहित साढ़े 3 लाख रुपये कीमत के जेवर चुराकर ले गए शातिर चोर

चोर गिरोह ने शहर में बीती रात फिर सूने घरों को बनाया निशाना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन कोतवाली के तहत बीती रात शहर के रॉयल सिटी कॉलोनी वार्ड 13 और अवंतिका कॉलोनी वार्ड 13 में एक बार फिर शातिर चोर गिरोह ने दो सूने घरों को बनाया निशाना। चोरों ने एक घर में चोरी का अफ़सल प्रयास किया। लोगों की नींद से जाग जाने पर शोर मचाए जाने पर चोर भाग खड़े हुए। लेकिन रॉयल सिटी कालोनी में एक मकान से चोर गिरोह नकदी 70 हजार रुपये सहित साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोना चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।खाली सूटकेश को चोर मकान से 50 फर्लांग दूर खेत में फेंककर चंपत हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन ने पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।



