मध्य प्रदेश

श्रीराम छज्जा के नीचे वनभूमि से जेसीबी मशीन से जमकर की जा रही अवैध खुदाई, वन महकमे के जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
सामान्य वन मण्डल रायसेन के तहत पूर्वी वनरेंज रायसेन सर्किल के तहत दरगाह शरीफ रीछन नदी के नजदीक श्रीराम छज्जा की तलहटी में श्रुति सड़क कंपनी भोपाल के ठेकेदार आरके गर्ग द्वारा तोरन सिंह जाटव की किराए की जेसीबी की मदद से अवैध उत्खनन कर खैराबाद पहाड़ की शक्ल सूरत को बिगाड़ कर दी है। ठेकेदार राजेंद्र गर्ग द्वारा दिन रात जंगल की जमीन से अवैध भसुआ कोपरा उत्खनन कर डंपरों ट्रैक्टर ट्रालियों से ढुलाई का सिलसिला लगातार जारी है।जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इसके बाद वनसंरक्षक एवं डीएफओ अजय कुमार पांडेय को खैराबाद की पहाड़ी से कोपरा भसुआ का अवैध खनन के बारे में अवगत कराया। इसके बाद डीएफओ पांडेय द्वारा डिप्टी श्रवण यादव और एक फारेस्ट गार्ड मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे भी। लेकिन अग्रिम उन्होंने क्या कार्यवाही की इसका वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खुलासा नहीं किया है। जबकि वनभूमि से गौण खनिज संपदा का दोहन कर पहाड़ को खोखला किया जा रहा है। इधर श्रुति सड़क कंपनी भोपाल के ठेकेदार राजेन्द्र गर्ग इस जमीन को शिकारीपुरा रायसेन निवासी किसान गोरेलाल की पट्टे की जमीन पर खनिज विभाग से लीज लेना बता रहा है। लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने जंगल की जमीन या किसान की पट्टे की जमीन की पुष्टि नहीं की है।
तलहटी में उत्खनन से बनीं खाई…
ठेकेदार आरके गर्ग के इशारे पर श्री राम छज्जा की पहाड़ी के तलहटी में जेसीबी मशीन से खोखला कर दर्जनों खाई बना दिया है।डंपरों से रोजाना सैकड़ों टनों कोपरा की खुदाई ढुलाई से पहाड़ की शक्ल सूरत को ही बदलकर रख दी है। आसपास के रहवासियों रफीक खान, जुबेर खां, पार्षद उपेंद्र पवार, बाबर अली एडवोकेट का कहना है कि इस ऐतिहासिक पहाड़ी में हो रहे अवैध खनिज संपदा की जांच कर दोषी ठेकेदार राजेन्द्र गर्ग के वाहन राजसात कर जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में अजय कुमार पांडेय डीएफओ रायसेन का कहना है कि हमने रेंजर एसएस राजपूत को वनभूमि पर हो रहे अवैध खनन की जानकारी से अवगत कराया गया है।जल्द ही जांच टीम यहां आगे की जांच पड़ताल को अंजाम देगी।

Related Articles

Back to top button