क्राइम

साली को घरवाली बनाने का झांसा देकर सालों तक जीजा ने किया दुष्कर्म

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रीवा । मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रिश्ते का जीजा शादी का झांसा देकर साल भर साली से संबंध बनाए। फिर छह माह पहले शादी से मुकर गया। साथ ही मोबाइल नंबर बदल दिया। शादी का वादा टूटते ही साली ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। ऐसे में परिजन महिला थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करा दी हैं।
महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने युवती से बयान लेकर मेडिकल चेकअप कराया। रेप की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धाराओं का प्रकरण कायम किया है। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपी जीजा को खोजा जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि एयरफोर्स में सैनिक है आरोपी जीजा वह अब तक कई मोबाइल नंबर बदल चुका है।
ऐसे में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला थाना ने बताया कि स्वरूपानंद द्विवेदी निवासी भडरा थाना अतरैला एयरफोर्स का जवान है। उसके खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। जबकि पीड़िता सेमरिया थाने के शाहपुर चौकी क्षेत्र की है। रिश्ते में जीजा लगने के कारण युवती की शादी तय हो गई। ऐसे में जवान ने वर्ष 2020 से लेकर बीते कुछ माह पहले तक पीड़िता के घर आकर दुष्कर्म किया।
जलपाईगुड़ी में तैनात जवान पीछा छुड़ाने के लिए मोबाइल बदल दिया। युवती ने रिश्तेदारों के माध्यम से फोन न लगने की जानकारी ली। तब पता चला कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता। बल्कि अभी तक उसको धोखा में रखे था। ऐसे में युवती परिजनों के माध्यम से सीधे महिला थाने पहुंचकर आवेदन दी। जांच में सही बात निकले पर मामला दर्ज किया गया। अगर देखा जाए तो रीवा जिले में लगातार दुष्कर्म के मामले प्रकाश में आ रहे हैं शादी का झांसा देकर लोगों के द्वारा दुष्कर्म के बाद छोड़ दिया जाता है शादी के झांसे में आकर कई युक्तियां ऐसे मनचलों की बिछाय जाल में फंस जाती हैं।

Related Articles

Back to top button