स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने भानपुरगंज में सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, शिलान्यास
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज में 19 लाख रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास और अद्योसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यो के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
इस सामुदायिक भवन के बन जाने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर भवन उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देष देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिष्चित करें।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे भी निर्माण कार्य को देखे तथा गुणवत्ता का भी जायजा लें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेष में तेजी से विकास और अद्योसंरचना से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
हमारा प्रदेष आत्मनिर्भर मध्यप्रदेष बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सरकार द्वारा गॉवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गॉव में ही त्वरित उपचार उपलब्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में गैरतगंज जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, मनोज पठ्या, अमन सक्सेना मंडल अध्यक्ष देवनगर, जिला जनपद सदस्य सोनू मीणा, नितेश यादव, नीरज जैन, अमन शर्मा, दरयाव सिंह किरार, संजू कलावत, राकेश श्रीवास्तव, रामकृपाल श्रीवास्तव, अमित शर्मा, प्रमोद मालवीय, देवेश जैन, मनीष विश्वकर्मा, मो ख़ालिद, मीडिया प्रभारी रितुराज सराठे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव पदाधिकारीयों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।



