आगजनी से कई लाख क्या हुआ नुकसान, दो दुकानें जलकर राख
बैंक और आसपास की दुकानें रही सुरक्षित दमकल ने पहुंच कर बुझाई आग
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में रात करीब 2 बजे गश्त कर रही पुलिस के मो. शम्स ने दो शटर में आग की लपटें उठता देख तत्काल दमकल को बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो साइड से ही इसैफ बैंक व अन्य प्रतिष्ठान थे जो आग की चपेट में आ सकते थे।
आपको बता दें कि वन डिपो के आगे कृषि मंडी के पास हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय राय बोरवेल का ऑफिस है और उसे लगी हुई सोनू ठाकुर की इलेक्ट्रिक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई आग से दोनों ही प्रतिष्ठान का कई लाख का सामान जलकर खाक हो गया। नगर पालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान और फायरमैन शकील कुरेशी ने समय पर दमकल ले जाकर बढ़ती ही आग को रोक दिया। और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जिससे आग आसपास नहीं फैल पाई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। जहां श्री राय के कार्यालय का संपूर्ण रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज वगैरा जल गए वहीं सोनू ठाकुर की दुकान में रखे कंप्यूटर व इलेक्ट्रिक सामान वगैरा भी जल गया है।



