प्रस्फुटन समिति के सहयोग से मुड़िया में हुआ पौधा, पर्यावरण के संरक्षण की ली शपथ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कलेक्टर के निर्देश पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण ग्राम मुड़िया पंचायत में किया गया। समिति के अंकित बसेडिया ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधारोपण करना बहुत आवश्यक है। धरती पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे। वातावरण उतना ही शुद्ध रहेगा और अच्छी बरसात होगी। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि आज हमारे ग्राम में नवांकुर संस्था द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया जिसमे आम, जामुन, बरगद, पीपल, नीम आदि 20 पौधो का रोपण किया गया एवं उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ग्रामवासियों ने ली। एवं सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के लोगो की उपस्थिति रही।



