मध्य प्रदेश

प्रज्ञा विहार कालोनी की समस्याओं को लेकर नारी सशक्तिकरण ने सिहोरा एसडीएम को सौपा आवेदन

जल्द हो समस्या का निदान
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा । नगर पालिका परिषद सिहोरा के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 13 स्थित प्रज्ञाविहार आवासीय कालोनी में व्याप्त जल निकासी, पक्के रास्ते, कचरा कलेक्शन सहित रास्ते में प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु महिला मंडल ने एस डी एम सिहोरा को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान समस्त महिलाओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा वार्ड क्रमांक 13 में स्थित प्रज्ञाविहार कालोनी के निवासी हैं। हम सभी अपने परिवार सहित इस कालोनी में निवास करते हैं। हमारी कालोनी पश्चिम में पुराने एन.एच.-7 रोड से लेकर पूर्व दिशा में स्टेशन रोड पर स्थित चर्च तक फैली है।
सभी ने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारी के समक्ष निवेदन किया और यह भी बताया कि विगत दिनांक 3 अगस्त 2024 को दिन-रात हुई अधिक वर्षा से हमारी कालोनी के कच्चे रास्तो में घुटनो तक पानी भर गया है। कालोनी में निस्तारी पानी एवं वर्षा के जल की निकासी हेतु पक्की नाले नालियों की कोई व्यवस्था नहीं होंने से रास्तो में पानी भरा ही रहता हैं जिससे कालोनी के प्रत्येक सदस्य को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कि मेन रोड एन.एच.-7 की ओर एवं सिहोरा खितौला रोड किनारे बने कच्चे नालो को रोड के निर्माण कार्यों के द्वारा जाम कर
दिया गया हैं। जिससे पानी हमारी कालोनी में भर रहा है वही पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है।
सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चो को स्कूल, ट्यूशन आने जाने में हो रही हैं। बच्चों को घुटनो तक गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।
कालोनी में नियमित रूप से कचरा उठाने की कोई व्यवस्था नही होंने से कालोनी में चहुँओर गंदगी फैली हुई है। कभी कालोनी की साफ-सफाई भी नगरपालिका के द्वारा नहीं कराई जाती है। वर्षा जलप्लावन से उक्त समस्या और भी गंभीर हो गई है कचरा पानी में तैर कर घरो के सामने लग रहा है। संकमण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
कालोनी के रास्तो में पानी भरा होने से हम सभी महिलाओं को अपने बच्चों को स्कूल के लिये छोड़ने लेने आने जाने में अत्यन्त समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होंने से जहरीले जीव जन्तुओं के घर में घुसने का खतरा भी बना हुआ है।
कालोनी के रास्तो में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होंने और रास्तो में बरसात का पानी भरा होंने से रात के अंधेरे में निकलने में अत्यन्त समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उक्त संबंध में स्वयं स्थल जांच कर हमारी कालोनी में व्याप्त जल निकासी की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु पक्के नाले नाली के निर्माण हेतु आवश्यक कदम उठाने सहित कालोनी की अन्य समस्या कचरा कलेक्शन, साफ-सफाई, रोशनी, पक्का रास्ता हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने की दया करें।

Related Articles

Back to top button