क्राइम
4000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हरचरण, कार्रवाई में जुटी सागर लोकायुक्त टीम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह के जिला पंचायत कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आवेदक- मनोज पटेल पिता नारायण पटेल ग्राम अभाना, जिला दमोह पद व्हीएसए आरोपी हरचरण वर्मा उर्फ हरचरण सेन, जिला समन्वयक, सामाजिक अंकेक्षण, जिला पंचायत कार्यालय दमोह को घटनास्थल जिला पंचायत कार्यालय दमोह से रिश्वत राशि 4000/- रुपये कार्यवाही की गई।
आवेदक के द्वारा ग्राम पंचायत में किये गए अंकेक्षण के बदले में प्रति ग्राम पंचायत 2000/-रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जो आज दो ग्राम पंचायत के 4000/- रूपये लेते हुए आज दिनांक 19 सितंबर 24 गुरुवार को पकड़ा गया।
ट्रैपकर्ता उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह के नेतृत्व में ट्रेप दल में-प्रधान आरक्षक महेश हजारी, आरक्षक विक्रमसिंह, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष व्यास, अरविंद नायक एवं स्वतंत्र पंचसाक्षीगण उपस्थित रहे।



