ठेकेदार द्वारा रेल्वे ट्रैक के किनारे डलवा दी पीली मिट्टी, गाँव के आवागम गिरकर घायल हो रहें राहगीर

सिहोरा कुर्रे मार्ग की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कुर्रे मार्ग की घटना को लेकर विगत कुछ दिनों से आवागमन मार्ग में लोंगो के अचानक से गिरने और घायल होने चर्चा पूरे गाँव सहित आसपास में बनी हुई है! जिससे गाँव सहित राहगीरों में काफ़ी नाराजगी देखने को मिली है!
ग्राम कुर्रे सड़क मार्ग के पास बने अंडर ब्रिज के किनारे रेल्वे ट्रैक के किनारे गिट्टी के ऊपर ठेकेदार द्वारा पीली मिट्टी डालने से बारिस में जहाँ मिट्टी बह कर सड़क मार्ग से ब्रिज के नीचे ढलान में बह कर आ रहीं है इस पीली मिट्टी के कारण कीचड़ सहित यहाँ लगें कई गावों के लोंगो का आना जाना देर रात्रि तक लगा रहता है! जिससे साईकिल एवं मोटर साईकिल सवार इस दौरान स्लिप होकर गिर रहें और घायल हो रहें है! इस घटना में विगत कुछ दिनों 3 से पांच लोग घायल हो चुके है!
गाँव के लोंगो ने बताया कि पश्चिम उत्तर मध्य रेल्वे के तीसरी लाईन कार्य को लेकर यहाँ काम किया जा रहा है। पर रेल्वे द्वारा लगाये गये ठेकेदार ने रेल पटरी के किनारे गिट्टीयो के ऊपर पीली मिट्टी डाल कर हम लोंगो के लिये परेशानी सहित बारिस में अधिक समस्या बढ़ा दी है! इनके द्वारा बारिस में जो कार्य किया जा रहा है वह क्षेत्री गाँव छपरा, पहरुआ, मड़ई, पिपरिया, कुर्रे, सहित हरगढ़ के लोंगो का आना जाना रोज देर रात्रि तक लगा रहता है जिससे इस मिट्टी के कारण गिर रहें है और घायल हो रहें है!
रविवार को शाम 6 बजे के लगभग गाँव के ही मनीष साहू नाम युवक अपनी मोटर साईकिल से सिहोरा से ग्राम कुर्रे जा रहा था कि ब्रीज के पास जैसा ही मुड़ने लगा अचानक मिट्टी के कारण फिसल कर घायल हो गया! हाथ, सिर व पैर में अधिक चोटे आई हुई है!
गाँव के लोंगो ने रेल्वे उच्च अधिकारियो से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पीली मिट्टी का समाधान करके आवागम सड़क मार्ग सुरक्षित व बहाल करें!



