क्राइम

पारिवारिक विवाद के चलते युवक फांसी के फंदे पर झूला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील में इन दिनों आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा मामला है। जब एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इससे पूर्व ग्राम बढ़गवां और शहरी क्षेत्र श्याम नगर में फांसी लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ताजा मामला ग्राम बांसादेही से सामने आया है जहां 28 वर्षीय युवक पंकज श्रीवास्तव ने किचन की म्याल से रस्सी बांधकर फांसी पर लटक गया।
घटना की जानकारी पंकज के भाई रिंकू उरू सोनू श्रीवास्तव ने पुलिस को देते हुए बताया वह माता-पिता और तीन भाई हैं एक भाई विदिशा में रहता है मां की तबीयत खराब होने से माता पिता विदिशा दूसरे पुत्र के पास गए हुए थे घर पर दोनों भाई अकेले थे। सोनू श्रीवास्तव किराने की दुकान में रात को सो गया जबकि मृतक पंकज श्रीवास्तव घर पर ही था सुबह करीब 9:30 बजे उसने फोन लगाकर सोनू को बताया जल्दी घर आ उसकी आवाज में कड़कपन था। करीब 15 मिनट बाद जब सोनू घर पर पहुंचा तो भाई पंकज श्रीवास्तव को किचन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जांच अधिकारी संदीप पवार ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button