500 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया के यात्री प्रतिक्षालय के पास से एक युवक से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी उमरियापान गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पकरिया के यात्री प्रतिक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना उपरांत उपरोक्त जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और एक टीम उपनिरीक्षक राजकुमार झारिया के नेतृत्व में रवाना की गई। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पर दबिश दी गई जहां से संदेही रामकरण पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र-29 वर्ष निवासी-ग्राम पकरिया के कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा एनटीपीएस की कार्यवाही करते हुये युवक को जेल में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकडऩे में उप.निरी राजकुमार झारिया, शैलेश दमोहिया, रत्नेश दुबे, सैनिक संतोष दुबे की भूमिका रही।



