आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न कराई गई l जिसका निर्देशन डाॅ.आरती धुर्वे (प्रभारी प्रभारी ) कार्यक्रम प्रभारी डॉ.अरुणा दास मीडिया प्रभारी रहवर रजा मंसूरी संयोजक श्रीमती दीपिका जैन व डॉ.नीमा सिंह एवं समस्त शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में किया गया | निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक/ महानायिकाओं को अपनी लेखनी के माध्यम से देश के प्रति दिए गए योगदानों, कायों देश से अटूट प्रेम, आजादी पाने का जुनून और भारत माता को अंग्रेजों के चुंगल से आजाद कराने में दिए गए बलिदान को निबंध में बताया | और साथ ही देश के प्रति हमारा प्रेम, कर्तव्य समर्पण ,मानव समानता, आजादी का महत्व एवं देश के प्रति उन्नति में भारत वासियों का योगदान इत्यादि को निबंध के माध्यम से महाविद्यालय उमरियापान के समक्ष प्रस्तुत किया l
भाषण प्रतियोगिता का संचालन इतिहास की सहायक प्राध्यापिका दीपिका जैन के द्वारा किया गया l जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम स्थानीय नायक/ नायिकों द्वारा देश के आजादी के लिए किए गए कार्यो व क्रांति को समक्ष रहकर एक नई जानकारी से सबको अवगत कराया गया l
इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने भी अपने अपने भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों महापुरुषों और इस में भाग लेने वाली नायक नायिकाओं के बारे में बताया|
शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. आरती धुर्वे के द्वारा साथ ही ‘आजादी ‘ का हमारे जीवन में अद्वितीय व अतुल्य स्थान है यह बात सबके समक्ष रख कर अपने भाषण से चकित कर दिया l इन दोनों कार्यक्रमों में महाविद्यालयीन के स्टाफ अभिलाषा चौरसिया, सोनम साहू, डॉ दिव्या शुक्ला, डॉ. जय श्री शुक्ला, डॉ. आशीष पांडे, ईश्वरदीन चौधरी, डाॅ. जयप्रकाश अवस्थी, राजाराम सूर्यवंशी बड़ी संख्या में छात्रों – छात्राओं की उपस्थिति प्रशंसनीय रही |



