मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन स्कूल में एक साथ 4 लैबों का उदघाटन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में गत दिवस वार्षिक समारोह से पूर्व संस्था में एक साथ चार नवीनतम लैबों केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो एवं कंप्यूटर लैब का उदघाटन संस्था के एजुकेशन डायरेक्टर बीनू जैकब ने रिबिन काट कर किया। सभी लैबों में नवीन उपकरणों का संग्रह है जिससे छात्रों को भविष्य में और आगे बढ़ने के लिए सहयोग मिलेगा। उपयुक्त कार्यक्रम में डायरेक्टर बीनू जैकब, विधालय की प्राचार्य अंजलि, एडमिन एमजे हाकिब, वरिष्ठ शिक्षिका शशि भोंसले, रामबिहारी सोनी, शुभम गौतम, एकता बाजपेयी, प्रीति पाण्डेय, प्रतिभा नामदेव, शिवानी त्रिपाठी, पूजा चौहान, आस्था शुक्ला, प्रीति दुबे, शुभी बाजपेयी आदि विधालय का स्टाफ एवं ग्रेस मिशन स्कूल स्लीमनाबाद के प्राचार्य व नागरिक उपास्थित रहे।

Related Articles

Back to top button