डीपी से बिजली के तार गिरने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध को लाठियों से पीटा, मौत

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । गैरतगंज तहसील के ग्राम पटी में सिंचाई पम्प के बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध को हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पटी में सोमवार की देर रात दो किसानों मुनीराम धाकड़ और नारायण धाकड़ के बीच खेत मुनीराम से विवाद हो गया। विवाद खेत में पानी देने के लिए लगाए सिंचाई पम्प के बिजली कनेक्शन को लेकर हुआ।
विवाद इतना बढ़ा कि नारायण धाकड़ ने डंडे से 70 वर्षीय वृद्ध किसान मुनीराम धाकड़ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे मुनीराम धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में तलाशकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक एवं आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी महेश टांडेकर ने बताया कि आपसी झगड़े में वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एक ही परिवार के हैं आरोपी और मृतक
आरोपी और मृतक दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों किसानों में ट्रांसफार्मर से बिजली के तार डालने को लेकर विवाद हो गया था। पटी गांव से लगे हुए सेमरा पठार में पटी के किसानों की कृषि भूमि है। बताया जा रहा है कि दोनों किसानों ने कृषि भूमि को सिंचित करने के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर लगवाया है। पानी का पंप चलाने के लिए बिजली के तार डाले गए हैं। इन तारों के गिर जाने से नारायण धाकड़ और मनीराम धाकड़ के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नारायण धाकड़ ने खेत में पड़ी मोटी लकड़ी से मनीराम धाकड़ पर हमला कर दिया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई। इससे मनीराम धाकड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के हैं। सोमवार को दोनों परिवार के लोगों ने नववर्ष की खुशी में खेत पर दाल बाटी का कार्यक्रम भी रखा था। बाद में देर रात यह विवाद हो गया।



