क्राइम
दो पहिया वाहन चालक ने लापरवाही से बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची हुई घायल
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला थाना मझौली के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 9 सोनकर मोहल्ला का है जहां पर एक चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी उसी समय एक तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी और वाहन छोड़कर भाग गया इसकी सूचना बच्ची की माता ने पुलिस थाने मझौली में दी जिससे बच्ची का मुलायज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में कराया गया तो बच्ची को दाएं पैर में चोटें आई और बाएं हाथ में भी चोट आई इलाज उपरांत डॉक्टर ने बच्ची को एक्सरे करने की सलाह दी पर बच्ची को माता-पिता के द्वारा पुलिस थाना मझौली लाया गया और वाहन डिलक्स हौंडा गाड़ी MP20 MX 3899 वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



