धूमधाम से निकाली कुंडाली में शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए सम्मिलित
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर शनिवार को ग्राम कुंडाली में नवयुवक मंडल द्वारा शिव बारात की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्राम सहित आसपास की महिलाएं पुरुष बच्चे सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम ग्राम कुंडाली स्थित खेड़ापति माता मंदिर पर पूजा अर्चना कर शिव बारात शोभायात्रा आरंभ हुई जो ग्राम के मुख्य बाजार, हनुमान मंदिर कॉलोनी, श्रीराम जानकी मंदिर पटेल मोहल्ला एवं ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस मुख्य बाजार महादेव मंदिर पहुंची जहां आयोजक मंडल द्वारा सभी बारातियों का फलाहार एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया। शिव बारात शोभायात्रा में देव तुल्य सजाई भगवान भोलेनाथ की झांकी का जगह जगह ग्राम के श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया बही शिवबारात शोभायात्रा में बाहर से आये कलाकारों द्वारा सजाई भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती नंदी की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भोले नाथ के भजनों पर नृत्य करते एवम जयकारे लगाते युवक एवं बच्चे चल रहे थे। जिसे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय लग रहा था। शिव बारात शोभायात्रा में सिलवानी जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरवरसिंह राजपूत, कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा, जनपद सदस्य धीरज पटेल ने भी शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भोलेनाथ की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर लक्ष्मण लोधी, पंकज शर्मा, हरिसिंह लोधी, कैलाश मास्साब, द्वारका लोधी, विश्वनाथ पटेल, सत्यम लोधी,vजितेंद्र लोधी, विनोद दुबे, दीपक लोधी, शैलेंद्र लोधी, रामकुमार पटेल, अंकित लोधी, भाईसाब गोलारिया, हलके भैया चौधरी, जितेंद्र, चौधरी सहित बड़ी में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




