मध्य प्रदेश

भगवती मानव कल्याण संग़ठन ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को दिया ज्ञापन

विकास यात्रा में की गई अभद्रता के खिलाफ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । रविवार को मासिक महाआरती के बाद भारी संख्या में संग़ठन के लोग तहसील कार्यालय पहुचे जहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय में दिया गया। संग़ठन के युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने बताया कि दिनाक 9 फरवरी को ग्राम चोरई में हुई विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने एवम उनके के सवालों की बौखलाहट से घुजगलाये विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा संग़ठन के सदस्य तथा पत्रकार लक्ष्मण रैकवार का मोबाइल छीना था तथा उनके गार्ड द्वारा अभद्रता की गई थी जिसको संज्ञान में लेकर संग़ठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने जाकर विधायक के खिलाफ जाच आवेदन दिया है फिर दिनाक 11 फरवरी को सासंद प्रतिनिधि द्वारा बीच बाजार लक्ष्मण रैकवार को विधायक की विकास यात्रा को कवर करने तथा थाने में विधायक के खिलाफ आवेदन देने से नाराज हुए और लक्ष्मण रैकवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुझे हमसे कोई नही बचा पायेगा। संग़ठन की सदस्य ललिता पाल ने बताया कि मूरत सिंह द्वारा कहा गया कि संग़ठन से सम्बंधित कोई भी पोस्टर तथा फ्लेक्स नगर में नही लगने चाहिए क्योंकि सारी संपत्ति मेरी है।संग़ठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा जो 2 आवेदन अलग अलग दिनाको में दिए गए हैं उनको लेकर पुलिस प्रशासन सुस्त रवैया है। पुलिस की लचर ब्यवस्था के चलते नगर में अराजकता ब्याप्त है। संग़ठन के सदस्य रामशंकर रैकवार ने बताया कि हम सभी संग़ठन के लोगो ने आज SDM महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को लिखित ज्ञापन दिया है कि लक्ष्मण रैकवार या उसके परिवार के किसी भी सदस्य को अगर कोई नुकसान होता है, तो उसका जिम्मेदार विकास यात्रा से संबन्धित 8 लोग तथा मूरत सिंह लोधी तथा उनके साथी होंगे। साथ ही शासन को हमने आगाह किया है कि दोनों मामलों को गम्भीरता से लेकर जाच करबाई की जाए तथा दोषियों पर कार्यवाही भी की जाए।

Related Articles

Back to top button